12 लाख का MDMA ड्रग्स रायपुर में फिर पकड़ाया, गंज इलाके से तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गंज थाना पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनिवास माचरा के रूप में हुई है।

आरोपी के कब्जे से करीब 106 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया है। जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।गंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब आरोपी से ड्रग्स की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। राजधानी में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *