8 डकैतों को कुरुद पुलिस ने पकड़ा, मंदरौद की घटना पर खुलासा 

कुरुद। मंदरौद की घटना में शामिल 8 डकैतों को कुरुद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छाती गाँव निवासी पीड़ित विमल देशलहरे ने कुरुद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई की रात 2 बजे वे मगरलोड जाने के दौरान मंदरौद मोड़ स्थित राजू फर्नीचर मार्ट के पास रुका था, तभी स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट किया और 9 हजार कैश, मोबाइल, एक्टिवा लूटकर ले गए।

शिकायत मिलते अलर्ट हुई कुरुद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और संदेहियों तक पहुंची। पूछताछ में संदेहियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती को अंजाम देना बताया। लूटी गई एक्टिवा , मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 ND 9188 बरामद किया गया है। लूटी गई एक्टिवा को उड़ीसा के नुवापाड़ा स्थित डरलीमुड़ा में छिपाकर रखा गया था, जिसे भी पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।

डकैतों में अनुज ध्रुव (संतोषी नगर रायपुर) , भूपेश उर्फ कंज्जे ध्रुवंशी (सेजबहार) , संजय विश्वकर्मा ( सेजबहार ), राजेन्द्र उर्फ राहुल निषाद ( हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार),  योगेन्द्र उर्फ योगी यादव ( रजोली मोखा), तीरथ यादव (दोनर अर्जुनी), अमन लंगोटे उर्फ बिल्डर (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार ) और  पुरन उर्फ राजा रात्रे डरलीमुडा (नुवापाडा) उड़िसा) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *