दुर्ग में आज मुख्यमंत्री साय का खास कार्यक्रम, पोरा महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास से दोपहर करीब 2:15 बजे रवाना होंगे और पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के ग्राम-मड़ियापार , विकासखंड धमधा पहुंचकर आयोजित ‘पोरा महोत्सव 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे भिलाई क्षेत्र में आयोजित ‘पोला उत्सव’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 5:20 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 5:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होकर करीब 5:50 बजे निवास पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *