Headlines

गांवों के विकास से ग्रामीण पर्यटन तक, CEO नाहटा से खूबलाल ध्रुव ने की अहम चर्चा

धमतरी। भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जयंत नाहटा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुलाकात के दौरान ग्रामीण विकास को नई दिशा देने, पंचायतों की भूमिका मजबूत करने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

खूबलाल ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कैडर के 2021 बैच के युवा IAS अधिकारी जयंत नाहटा वर्तमान में जिला पंचायत धमतरी के CEO के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले वे जिला पंचायत दंतेवाड़ा के CEO के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने मैदानी स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों का अनुभव हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों की भूमिका, युवाओं एवं महिलाओं के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने, कृषि को मजबूत करने तथा ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

ग्रामीण विकास को केवल निर्माण कार्यों तक सीमित रखने के बजाय शिक्षा, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण, आजीविका और स्थानीय संसाधनों को आपस में जोड़कर समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धमतरी में योजनाओं के अभिसरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जिस तरह जोर दिया जा रहा है, वह सकारात्मक पहल है। आगे उन्होंने ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गांवों की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और संसाधनों को पंचायतों के विकास से जोड़ा जाए तो धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि युवा अधिकारी के रूप में जयंत नाहटा की विकास को लेकर सोच, प्रशासनिक अनुभव और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रभावित करने वाला है। ऐसे अधिकारियों के साथ संवाद और विचारों का आदान-प्रदान क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *