रायगढ़। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी कर कई थाना, चौकी और रिजर्व केंद्र में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है।जारी आदेश के अनुसार 4 सहायक उप निरीक्षक (सउनि), 6 प्रधान आरक्षक, 2 महिला प्रधान आरक्षक सहित कुल 27 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों की बदली पदस्थापना
सउनि राजेश दर्शन — थाना कोतवाली से चौकी खरसिया सउनि उदय सिंह सिदार — चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा सउनि प्रेमसाय भगत — थाना लैलूंगा से थाना यातायात सउनि राजकुमार सिदार — थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर प्रधान आरक्षक 262 शिवप्रसाद पैंकरा — रिजर्व केंद्र रायगढ़ से थाना घरघोड़ा प्रधान आरक्षक 538 लाजरस मिंज — रिजर्व केंद्र रायगढ़ से थाना घरघोड़ा प्रधान आरक्षक 354 मनोज मरावी — थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़ प्रधान आरक्षक 306 दिग्विजय दास वैष्णव — रिजर्व केंद्र रायगढ़ से थाना कोतवाली म.प्रधान आरक्षक 500 रेखा नागरे — थाना पुसौर से थाना कोतवाली म.प्रधान आरक्षक 43 बसंती खुटे — रिजर्व केंद्र रायगढ़ से थाना पुसौरइसके अलावा आरक्षक 900 भूपेंद्र राठौर को थाना कोतवाली से थाना खरसिया, आरक्षक 357 रोहित कुमार को थाना खरसिया से थाना कोतवाली तथा आरक्षक 872 हरेंद्रपाल जगत को थाना कोतवाली से थाना खरसिया भेजा गया है।आरक्षक 775 जितेश्वर चौहान का थाना खरसिया से थाना कोतवाली, आरक्षक 681 संदीप कौशिक का साइबर थाना से थाना कोतवाली तथा आरक्षक 128 धीरेन्द्र पाण्डेय और आरक्षक 186 राकेश टोप्पो का रिजर्व केंद्र रायगढ़ से थाना लैलूंगा तबादला किया गया है।
वहीं आरक्षक 876 राजेश राठौर के संबंध में थाना छाल से साइबर थाना पदस्थापना का संशोधन करते हुए उन्हें यथावत थाना छाल में पदस्थ किया गया है। आरक्षक 786 जितेंद्र कुर्रे को थाना चक्रधरनगर से साइबर थाना तथा आरक्षक 647 विक्रम कुंवर को थाना पूंजीपथरा से थाना चक्रधरनगर भेजा गया है।
आदेश के दूसरे भाग में आरक्षक 316 ललित कुमार प्रधान को रिजर्व केंद्र रायगढ़ से थाना पूंजीपथरा, आरक्षक 90 दीपक प्रधान को रिजर्व केंद्र रायगढ़ से साइबर थाना, आरक्षक 392 फिलेमोन लकड़ा को थाना यातायात से थाना धरमजयगढ़ और आरक्षक 704 विकास कुमार तिर्की को थाना लैलूंगा से थाना यातायात भेजा गया है।
इसी तरह म.आरक्षक 458 अनिता बेक को थाना कोतवाली से साइबर थाना, म.आरक्षक 743 कुमारी निराला को रिजर्व केंद्र रायगढ़ से थाना कोतवाली तथा म.आरक्षक 34 लीलावती एक्का को चौकी रेंगशाखुर्द से थाना लैलूंगा में नवीन पदस्थापना दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश का पालन करते हुए नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।