Headlines

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, सीएम साय बोले- प्रदेश की संस्कृति और विरासत हमारी सबसे बड़ी ताकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और विकास यात्रा के उत्सव राज्योत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की 26 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और समृद्ध लोकसंस्कृति एवं जनजातीय परंपराओं की झलक को गौरवपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ के गौरव, अस्मिता और स्वाभिमान का महापर्व है। प्रदेश की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत सभी के मन में गर्व का भाव जगाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद और प्रदेशवासियों का विश्वास सरकार की सबसे बड़ी ताकत है।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय सपना देखा था कि यह क्षेत्र विकास से वंचित न रहे, उसे अलग पहचान मिले और उसी पहचान के अनुरूप विकास हो।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी विरासत से प्रेरणा लेना आवश्यक है और छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक शक्ति को आत्मसात करते हुए प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक समय छत्तीसगढ़ का नाम सुनते ही लोगों के मन में नक्सलवाद की छवि उभरती थी और पर्यटक यहां आने से कतराते थे। लेकिन अब प्रदेश पर्यटन के केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की बदलती छवि और विकास की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और परंपराओं के बल पर नई पहचान बना रहा है।

राज्योत्सव-2026 का शुभारंभ प्रदेश की 26 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करने का अवसर बना। आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान, विरासत और विकास के संकल्प को सामने रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *