रायपुर। जवाहर नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आज नीम करोली बाबा भक्त मंडल की ओर से श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्त मंडल के सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं विनय चालीसा का पाठ किया।
पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान हनुमान की आराधना की और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सामूहिक पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ एकजुट होकर भक्ति और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में भक्त मंडल से जुड़े श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।