भाठागांव में नगर निगम टीम से मारपीट, 4-5 कर्मचारी घायल, पुलिस जवान के भी घायल होने की खबर

रायपुर। भाठागांव इलाके में सब्जी बाजार हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बाजार हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ गया और नगर निगम के 4 से 5 कर्मचारियों के घायल होने की खबर है।

इस दौरान एक पुलिस जवान के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

बताया जा रहा है कि स्थिति को संभालने के लिए पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को लेकर पुलिस द्वारा एफआईआर की तैयारी की जा रही है।फिलहाल मारपीट की घटना के पीछे की पूरी वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की भी जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *