रायपुर। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, स्वास्थ्य सेवाओं और इसके व्यापक उपयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है।
मुख्यमंत्री साय के सम्मेलन में शामिल होने को लेकर आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में आयुर्वेद के क्षेत्र से जुड़े चिकित्सक, विशेषज्ञ एवं अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद हैं।