किरण सिंह देव की छत्तीसगढ़ वापसी पर CM साय ने दी शुभकामनाएं, बोले- आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेकर छत्तीसगढ़ लौटने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनका स्वागत और शुभकामनाएं दी हैं। किरण सिंह देव सड़क हादसे के बाद दिल्ली में उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। आज उनकी रायपुर वापसी हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि “दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ कर छत्तीसगढ़ लौटे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी का आगमन हमारे भाजपा परिवार के लिए अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है। उनकी कुशल वापसी से कार्यकर्ताओं में उमंग एवं उत्साह है।

”सीएम साय ने आगे लिखा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद और समस्त छत्तीसगढ़वासियों की शुभकामनाओं से किरण सिंह देव ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता से मिले स्नेह और समर्थन के साथ आगे बढ़ना हौसला देता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया और उनके स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

गौरतलब है कि सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव का दिल्ली में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य लाभ के बाद उनकी छत्तीसगढ़ वापसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *