बीजेपी दफ्तर में हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और नेताओं ने रोपे पौधे
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन…