UP राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए BJP ने 8 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी की ओर से जारी 5 अक्टूबर 2026 की प्रेस विज्ञप्ति में इन नामों की घोषणा की गई है।

स्वीकृत उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।

BJP के 8 उम्मीदवार

  1. धर्मपाल सिंह
  2. राधाकांत ओझा
  3. प्रकाश पाल
  4. विद्यासागर सोनकर
  5. गोपी कृष्ण पाण्डेय
  6. प्रियंका सिंह रावत
  7. राम प्रताप सिंह चौहान
  8. श्रुति गंगवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *