DSP आकर्षि कश्यप ने डच ओपन में रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, CM साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी और डीएसपी आकर्षि कश्यप ने डच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि डच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर आकर्षि कश्यप ने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने आकर्षि की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।

सीएम साय ने कहा कि आकर्षि कश्यप की सफलता छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रेरित करेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

आकर्षि कश्यप की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में भी खुशी का माहौल है। उनकी सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *