Headlines

बिलासपुर पुलिस का पेट्रोल पंप बना नंबर-1, MP और CG में बिक्री के मामले में हासिल किया पहला स्थान

बिलासपुर। पुलिस ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुलिस द्वारा संचालित पेट्रोल पंप ने पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री और व्यावसायिक संचालन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि बेहतर प्रबंधन, कार्यकुशलता और टीमवर्क का परिणाम मानी जा रही है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित इस पेट्रोल पंप ने बिक्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पुलिस विभाग के अनुसार, यह सफलता उपभोक्ताओं के प्रति सेवाभाव, बेहतर प्रबंधन, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और पूरी टीम के समर्पित प्रयासों से संभव हुई है।

इस उपलब्धि के माध्यम से बिलासपुर पुलिस ने यह साबित किया है कि पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था और जनसेवा के साथ-साथ व्यावसायिक संचालन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और संबंधित टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि को भविष्य में और बेहतर कार्य करने तथा सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरणादायक बताया।

बिलासपुर पुलिस की इस उपलब्धि से विभाग में उत्साह का माहौल है। साथ ही टीम को भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *