बीजेपी दफ्तर में आज सेवा संकल्प उत्सव प्रदेश कार्यशाला का होगा आयोजन, CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 11:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ‘सेवा संकल्प उत्सव प्रदेश कार्यशाला’ में शामिल होंगे। शाम 4:05 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर मुख्यमंत्री करीब 4:25 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।यहां शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक राज्य खेल अलंकरण समारोह-2026 आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री इस समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे। समारोह के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:05 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 6:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *