Headlines

महिला आरक्षण पर मोदी कैबिनेट के फैसले का CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, बोले- लोकतंत्र में नए अध्याय की शुरुआत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय पर प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना देश की आधी आबादी की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं, अधिकारों और नेतृत्व क्षमता का सम्मान है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि नए भारत की नारी शक्ति के सामर्थ्य और नेतृत्व से विकसित भारत की यात्रा और समृद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए लिया गया निर्णय भारतीय लोकतंत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत है।

सीएम साय ने कहा कि इस निर्णय से देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों को नीति निर्माण और राष्ट्र के भविष्य से जुड़े फैसलों में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने के नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने अपने संदेश के अंत में जय हिंद लिखकर अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *