Headlines

कुरूद में रॉन्ग साइड से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, विप्रो कर्मचारी घायल

pic AI demo

धमतरी। कुरूद क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रही होंडा कार की टक्कर से बाइक सवार विप्रो कंपनी का सेल्स मार्केटिंग कर्मचारी घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों हाथ और दोनों पैर में चोट आई है, वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ने उपचार के बाद कुरूद पुलिस थाने पहुंचकर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, विध्यवासिनी वार्ड निवासी पुष्पेंद्र बाजपेयी विप्रो कंपनी में सेल्स मार्केटिंग का काम करता है। 20 नवंबर 2026 को वह अपनी होंडा साइन बाइक क्रमांक CG-05-L-0642 से मार्केटिंग के काम से कुरूद आया था। काम खत्म करने के बाद वह बाइक से धमतरी लौट रहा था।

शाम करीब 6:30 बजे वह एनएच-30 मेन रोड पर विराट ढाबा के आगे ट्रैक्टर रिपेयरिंग दुकान के पास पहुंचा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही होंडा कार क्रमांक CG-05-AB-7555 के चालक ने कथित तौर पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से पुष्पेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उसके दोनों हाथ-पैर में चोट आई। हादसे के बाद कार चालक और वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे कार से कुरूद के प्रदीप अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों द्वारा रिफर किए जाने पर उसने धमतरी के शिवनंदा अस्पताल में इलाज कराया।

उपचार के बाद पुष्पेंद्र अपने साथ रमाकांत बाजपेयी को लेकर कुरूद थाना पहुंचा और कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *