Headlines

छत्तीसगढ़ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारी-सहप्रभारी घोषित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने आर्थिक प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश के 36 संगठनात्मक जिलों और 5 संभागों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। यह सूची प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी की गई।

नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से घोषित की गई हैं और आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जारी सूची के अनुसार रायपुर संभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी अनिल अग्रवाल को तथा सहप्रभारी की जिम्मेदारी प्रकाश गोलछा को दी गई है। वहीं दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए भी प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी सूची में रायपुर शहर से परेश बागबहरा, रायपुर ग्रामीण से सिलवंत राय, बालोदाबाजार से श्याम अग्रवाल, गरियाबंद से परेश वैष्णव, महासमुंद से संजय बागानी, धमतरी से सुदीप अग्रवाल, दुर्ग से किशोर बरड़िया, राजनांदगांव से अतुल देशलहरा, बस्तर से प्रवीण बरड़िया, दंतेवाड़ा से राजकुमार बोघरा सहित अन्य नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी क्रम में बिलासपुर शहर से रितेश फर्मनिया, बिलासपुर ग्रामीण से निहारिका विपाठी, कोरबा से गोपाल, रायगढ़ से चंद्रशेखर तिवारी, जांजगीर-चांपा से नितेश अग्रवाल, सक्ती से अविनाश बेरिवाल और सारंगढ़-बिलाईगढ़ से कमल अग्रवाल को जिला प्रभारी बनाया गया है।

दस्तावेज में आगे जशपुर से मुकेश अग्रवाल, सरगुजा से अरुण केशरी, सूरजपुर से धर्मेंद्र दुबे, बलरामपुर से अंकुर मिश्रा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से अशोक जायसवाल और कोरिया से पीयूष चावड़ा को भी जिला प्रभारी बनाए जाने की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *