रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में अधिकारीगण एवं सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री साय ने भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की।भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।