Headlines

पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, घर पहुंची फायर टीम को मिला कंकाल, बच्चों को लेकर फरार हुआ पति

यूपी। कन्नौज जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति पर अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने के बाद आग लगाने का गंभीर आरोप लगा है। आग इतनी भीषण थी कि जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर महिला का केवल कंकाल मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति की पहचान सुखबीर सिंह के रूप में बताई जा रही है, जबकि मृतका का नाम सोनम है। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग ने देखते ही देखते घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग में महिला की मौत हो चुकी थी। घर के अंदर उसका जला हुआ कंकाल मिला।

प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी पति ने कथित तौर पर घटना से एक दिन पहले पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

वारदात के बाद आरोपी पति अपने दोनों बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *