रायपुर। CM साय आज समीक्षा बैठक के साथ साथ दो अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे।
यहां सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक “राष्ट्रीय सेवा योजना, राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह” में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां “Statecon 2026 Building Viksit Chhattisgarh” कार्यक्रम में शाम 5:10 बजे तक शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे कार द्वारा मेफेयर लेक रिजॉर्ट से रवाना होकर शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।