धमतरी। वन क्षेत्र गंगरेल में वन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने शामिल होकर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्र में साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
खूबलाल ध्रुव ने कहा कि स्वच्छ वन, सुंदर गंगरेल और स्वस्थ पर्यावरण के लिए सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।