स्कूल कल भी बंद

धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर कल 26 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से आज देर शाम यह आदेश जारी किया गया है।

आदेश कलेक्टर की अनुमति के बाद जारी किया गया है।जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आने तथा आवागमन प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कल 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।यह अवकाश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों पर लागू होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को आदेश की जानकारी देने तथा इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *