Headlines

घर-घर दस्तक, लोगों से संवाद और रायशुमारी, नगरी को जिला बनाने जुटे बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव

धमतरी/नगरी। नगरी को जिला बनाने की मांग को लेकर भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं तथा नगरी को जिला बनाने और क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी राय एवं सुझाव ले रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता खूबलाल…

Read More

धमतरी के लॉज में कवर्धा की युवती मृत मिली

धमतरी। शहर के CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमरे से युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को कोतवाली पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतका की पहचान…

Read More

मेघा गांव बाढ़ की चपेट में, किशोरी के बहने की खबर

धमतरी। कुरुद क्षेत्र के मेघा गांव में बाढ़ के पानी और उफनते नाले को देखने गई 15 वर्षीय छात्रा के तेज बहाव में बहने की सूचना है। छात्रा की पहचान ताराना निषाद उर्फ तन्नू के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में चिंता और शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा…

Read More

उफनती महानदी के बीच धमतरी पुलिस का साहसिक रेस्क्यू, रात के अंधेरे में 9 जिंदगियां बचाई

धमतरी। लगातार बारिश के चलते महानदी के बढ़े जलस्तर के बीच धमतरी पुलिस ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोमस ऋषि आश्रम और गौशाला में फंसे 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए लोगों में तीन बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग साधु और एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति शामिल था। पुलिस जवानों ने रात के…

Read More

स्कूल कल भी बंद

धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर कल 26 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से आज देर शाम यह आदेश जारी किया…

Read More

धमतरी में फ्लैटेड फैक्टरी और राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 बनेगा

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने धमतरी जिले के ग्राम कचना में प्लग एंड प्ले फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स…

Read More

Dhamtari : स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा तस्कर गिरफ्तार, 71 हजार का माल जब्त

धमतरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा और एक मोबाइल फोन सहित कुल 71,600 रुपये का…

Read More

कुरुद पुलिस ने की छापेमारी, 3 तस्करों को पकड़ा, नशीली कैप्सूल जब्त

धमतरी। जिले में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरुद पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नशीली कैप्सूल बेचने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 988 नशीले कैप्सूल, 2,050 रुपये…

Read More

बदमाशो को थाने में बुलाकर पुलिस ने दिलाई शपथ, नशे और अपराध से दूर रहेंगे

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में गणेश विसर्जन झांकी एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल एवं…

Read More

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली मारने की दी धमकी, फरार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रुद्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने…

Read More