Headlines

कंतेली मिनी स्टेडियम पहुंचे CM साय, करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, अधोसंरचना और बुनियादी जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में पहल की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही ग्रामीण सड़कों का विस्तार और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *