रायपुर। धमतरी जिले के भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव के नेतृत्व में उनके साथियों ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ यह मुलाकात आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रही। इस अवसर पर एक खास पल भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने उनके प्रिय मित्र कुंदन भाई को जन्मदिन के अवसर पर खूब-खूब आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
मुख्यमंत्री से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए खूबलाल ध्रुव एवं उनके साथियों ने आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान दीपावली पर्व की खुशियां साझा की गईं और आपसी सौहार्द एवं आत्मीयता का माहौल रहा।
