गंगरेल से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, भटगांव के पास छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त

धमतरी। जिले में कुछ देर पहले भटगांव रोड के पास यात्रियों से भरी एक छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में 40 से अधिक लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, छोटा हाथी वाहन में सवार लोग गंगरेल से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान भटगांव रोड के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी में छोटा हाथी वाहन में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की बात सामने आई है।

फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *