Headlines

IPL 2027 : रोहित शर्मा ही संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी, टीम ने किया ऐलान

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की है कि आगामी सीजन में भी रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे। टीम ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा की।

कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने जुड़ाव को खास बताते हुए कहा कि यह टीम उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रही है। टीम का नेतृत्व करना हमेशा उनके लिए गर्व की बात रहा है। उन्होंने कहा कि नीता भाभी और आकाश के साथ आगामी सीजन को लेकर हुई बातचीत काफी उत्साहजनक रही है और उन्हें भरोसा है कि टीम मिलकर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

रोहित ने कहा कि वह आईपीएल के 20वें सीजन और आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं। उनका लक्ष्य अपनी टीम को ऐसा क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करना है, जिसके लिए मुंबई इंडियंस पहचानी जाती है। उन्होंने कहा कि टीम एकजुट होकर मुकाबला करेगी और खेल का आनंद लेते हुए अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने के कई मौके देने की कोशिश करेगी।

मुंबई इंडियंस के इस ऐलान के बाद आगामी आईपीएल सीजन को लेकर टीम के प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। अब सभी की नजरें रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम की तैयारियों और मैदान पर प्रदर्शन पर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *