बलौदाबाजार। आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही है। जिले के कटगी निवासी कौशिल्या साहू अपनी बेटी के सिकलिन का इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड का लाभ ले रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उनकी बेटी का उपचार निःशुल्क किया जा रहा है, जिससे परिवार को आर्थिक बोझ से राहत मिली है।
कौशिल्या साहू ने बताया कि बेटी के इलाज को लेकर परिवार चिंतित था, लेकिन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिली। उन्होंने कहा कि “आयुष्मान भारत योजना आम लोगों के लिए बहुत अच्छी योजना है। पैसे के अभाव में अब लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है।”
उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कठिन समय में बड़ी मददगार साबित हो रही हैं।