Headlines

भाठागांव में जलभराव प्रभावित परिवारों को राहत, आश्रय स्थल में भोजन की व्यवस्था

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में केसरी बगीचा में विगत दिनों भारी बारिश के चलते भारी जलभराव की समस्या आने पर इससे प्रभावित लगभग 8 परिवारों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन के पैकेट्स भाठागांव में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन आश्रय स्थल में प्रभावितों को किये जा रहे हैँ।

यह व्यवस्था रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम के आयुक्त के निर्देशानुसार सतत की जा रही है, इसी प्रकार नगर निगम जोन 8 अंतर्गत चंदनीडीह क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान भारी जलभराव से प्रभावित लगभग 152 परिवारों को पार्षद कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन और शासकीय स्कूल परिसर भवन में नियमित सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन के पैकेट्स की व्यवस्था की गई।

रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल द्वारा सतत मॉनिटरिंग करते हुए की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *