सक्ती। जिले के जेठा हल्के में पदस्थ पटवारी हरिशंकर सिदार का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में पटवारी के पास एक व्यक्ति से लेन-देन होता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि जमीन से संबंधित राजस्व कार्य के बदले पैसे लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, एक किसान अपने राजस्व संबंधी काम के सिलसिले में पटवारी के पास पहुंचा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने कथित लेन-देन का वीडियो बना लिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है और अब प्रशासन की ओर से जांच या कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इस मामले में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने आने की जानकारी नहीं है।