मानवता की मिसाल, धमतरी में 30 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर धमतरी पुलिस द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 131 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने 30 यूनिट रक्तदान किया।

73 महिलाएं और 58 पुरुषों की हुई जांच

स्वास्थ्य शिविर में 73 महिलाओं और 58 पुरुषों समेत कुल 131 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की जांच की गई। इस दौरान 29 लोगों का ईसीजी, 24 लोगों का एचटीएन और 4 लोगों का 4 डीएम परीक्षण किया गया। इसके अलावा 74 लोगों का ब्लड टेस्ट भी किया गया।

30 यूनिट रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

स्वास्थ्य जांच के साथ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। कुल 30 यूनिट रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों के उपचार और आपातकालीन परिस्थितियों में सहयोग की भावना व्यक्त की गई।

पुलिस परिवार के स्वास्थ्य पर जोर

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्वस्थ और सुरक्षित रहना उनके कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए जरूरी है। पुलिस परिवार के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के साथ रक्तदान जैसी सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी पुलिस की सेवा भावना को मजबूत करती है।

शिविर के आयोजन में मेडिकल टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। धमतरी पुलिस ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के जनकल्याणकारी प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *