छत्तीसगढ़ में निवेश सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, जनता को जमीन पर दिख रहा विकास : CM विष्णुदेव साय

रायपुर। सिंगापुर दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है और आमजन भी इसे महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति लागू होने के बाद मात्र डेढ़ वर्ष में छत्तीसगढ़ में 8.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव और एमओयू हुए हैं। इनमें से अधिकांश परियोजनाएं अब जमीन पर आकार ले रही हैं और प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिल रही है। सरकार की प्राथमिकता निवेश प्रस्तावों को केवल घोषणाओं तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से वास्तविक परियोजनाओं में बदलना है। उन्होंने कहा कि सरकार जो संकल्प लेती है, उसे कागजों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का काम करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश बढ़ने से प्रदेश में उद्योगों के विस्तार के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं। सरकार का प्रयास छत्तीसगढ़ को निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में और मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *