Headlines

6 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ के इंश्योरेंस के लिए पति को धीमा जहर देने का आरोप, पत्नी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पति को कथित तौर पर लंबे समय से धीमा जहर देने के मामले में पुलिस ने पत्नी रेनू भटनागर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला अपने पति की करीब 6 करोड़ रुपये की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ रुपये के डेथ इंश्योरेंस की रकम हड़पना चाहती थी। इसी मकसद से वह पति को काफी समय से जहर दे रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पति को कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर शक होने लगा था। इसके बाद उसने मेडिकल जांच कराई। जांच में उसके शरीर में जहर मौजूद होने की पुष्टि होने का दावा किया गया है। इसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी रेनू भटनागर को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान पति की ट्रैवल एजेंसी और डेथ इंश्योरेंस की रकम हड़पने के इरादे से उसे जहर देने की बात कबूल की है। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *