सूरजपुर में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती और आरोपी की पहचान ऑनलाइन सामान की डिलीवरी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को शादी करने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का आरोप है कि आरोपी लंबे समय तक उसे शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद रामानुजनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *