दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर फालाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावों पर अब विराट कोहली की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। विराट कोहली ने इन दावों को पूरी तरह गलत, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।
विराट कोहली की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फालाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के संबंध में किए गए दावे पूरी तरह असत्य और आधारहीन हैं। बयान में इन दावों का स्पष्ट रूप से खंडन किया गया है।
विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं। बयान में प्रेमानंद महाराज के प्रति कोहली की श्रद्धा को लेकर किसी भी अन्य तरह के दावे को खारिज किया गया है।
विराट कोहली ने मीडिया से अपील की है कि इस तरह के बयानों को प्रकाशित या आगे प्रसारित करने से पहले तथ्यों की उचित जांच की जाए। उन्होंने मीडिया से जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करने और तथ्यों का सत्यापन करने का आग्रह किया है। बयान में स्पष्ट कहा गया है कि विराट कोहली को लेकर किए गए संबंधित दावों का मजबूती से खंडन किया जाता है।
