Headlines

CM साय ने महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त की राशि किया ट्रांसफर

67 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

भिलाई। दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने योजना की 32वीं किस्त की राशि 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनके जीवन में स्थायी बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

32वीं किस्त की राशि अंतरित होने से प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधे लाभ मिला है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार की आर्थिक स्थिति में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *