नवरात्रि के दूसरे दिन CM साय ने मां ब्रह्मचारिणी को किया नमन

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन CM विष्णुदेव साय ने मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा कर मां ब्रह्मचारिणी से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटिशः नमन। उन्होंने मां ब्रह्मचारिणी को तप, त्याग, संयम और आत्मबल का प्रतीक बताते हुए कामना की कि उनकी कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।

सीएम साय ने प्रार्थना की कि मां ब्रह्मचारिणी सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के इस संदेश के माध्यम से श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता का भाव व्यक्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *