CM साय ने सेवा संकल्प बाइक यात्रा पूरी कर लौटे भाजयुमो कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्षों को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा पूरी कर छत्तीसगढ़ लौटे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के युवाओं का सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में स्वागत किया।

इस अवसर पर सीएम साय ने युवा साथियों के उत्साह, साहस, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम, जनसेवा सर्वोपरि’ के भाव को आत्मसात करते हुए ‘सेवा ही संकल्प’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कामना की कि युवाओं का सेवाभाव जरूरतमंदों का संबल बने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित हो।

सीएम साय ने बाइक यात्रा पूरी कर लौटे सभी युवा साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *