Headlines

गौतम अडानी भिलाई आ रहे, भूपेश बघेल ने बताया साजिश

दुर्ग। उद्योगपति गौतम अडानी भिलाई आ रहे है, यह दावा करने पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गौतम अडानी के इस दौरे को साजिश बताया और कहा, पता चला है कि अडानी भिलाई इस्पात संयंत्र यानी हमारे बीएसपी को देखने आने वाले हैं। अडानी के बीएसपी आने का क्या मतलब है समझ रहे हैं ना? इसका मतलब ये है कि देश बेचने का अभियान चला रहे नरेंद्र मोदी जी की नज़र अब हमारे बीएसपी पर है।

और उनके प्रिय खरीददार मुआयना करने आ रहे हैं। मोदी जी समझ लें कि बीएसपी छत्तीसगढ़ की आत्मा है। और हम छत्तीसगढ़वासी इसे किसी सूरत में बिकने नहीं देंगे। किसी भी सूरत में नहीं। यह बात छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता भी समझ लें कि बीएसपी बिकाऊ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *