Headlines

दोपहर मंत्रालय में बैठक, शाम को मुख्यमंत्री निवास में गरबा कार्यक्रम, CM साय के मिनट-टू-मिनट दौरे का शेड्यूल जारी

रायपुर। रायगढ़ से लौटकर CM साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे नया रायपुर स्थित सेक्टर-22 के अटल नगर पहुंचेंगे।

दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री साय यश फैंस प्रोजेक्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक कई बैठकों और आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसके बाद सीएम शाम 4:45 बजे हीरापुर स्थित पब्लिक स्कूल मैदान में पहुंचेंगे, जहां गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री रायपुर हीरापुर से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास में आगमन के बाद शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात गरबा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *