रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि सड़क हादसे में पूर्व मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई सहित तीन लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दुखद घटना से शोक का माहौल है। गृहमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।