रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिशक्ति मां दुर्गा के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी को नमन करते हुए प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने मां कात्यायनी से सभी भक्तों के जीवन से रोग, शोक, संताप और भय दूर करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां दुर्गा के षष्ठम स्वरूप महिषासुर मर्दिनी मां कात्यायनी के चरणों में कोटिशः नमन।
अपनी मंगलकामना में सीएम साय ने कहा कि माता रानी सभी भक्तों के रोग, शोक, संताप, भय और पाप नष्ट करें। उन्होंने मां कात्यायनी से सभी के कल्याण और मंगल की प्रार्थना की।
नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु विधि-विधान से माता की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।