रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित NSG के जवानों का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रनिष्ठा और आतंकवाद के विरुद्ध पराक्रम समस्त देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि NSG के जवान ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस के अवसर पर NSG के सभी जवानों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।