पूर्व सरपंच लकड़ी तस्कर निकला, बिलासपुर वन विभाग की छापेमारी से खुलासा

बिलासपुर। जिले के ग्राम बांधा में अवैध इमारती लकड़ी के कारोबार के खिलाफ जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर छापेमारी कर उनके बेटे राजेश सोनवानी के कब्जे से सागौन की लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बांधा में अवैध रूप से इमारती लकड़ी रखने और कारोबार किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद जुनापारा चौकी पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने पूर्व सरपंच के घर तलाशी ली, जहां से सागौन की लकड़ी बरामद हुई।

संयुक्त टीम ने लकड़ी जब्त कर वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बरामद लकड़ी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध रूप से इमारती लकड़ी के भंडारण और कारोबार पर रोक लगाना है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *