सरोना चौक पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

रायपुर। सरोना चौक के पास एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार के दाहिने तरफ का पिछला दरवाजा, टायर, बंपर, टेल लाइट और अलॉय व्हील क्षतिग्रस्त हो गए। मामले में कार चालक आशीष पाठक ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सरोना निवासी आशीष पाठक कोयला सप्लाई का काम करते हैं। 15 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी कार विनफास्ट वी7 क्रमांक CG 04 RD 9969 से दोस्त रितेश कुमार सिंह के साथ सरोना चौक से घर जा रहे थे।

इसी दौरान सरोना चौक के सिग्नल के पास पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक MH 40 BG 2435 के चालक ने कथित तौर पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के समय उनके साथ कार में मौजूद रितेश कुमार सिंह ने हादसे को देखा और सुना। मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *