भखारा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज भखारा की ओर से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं को चैतन्य देवियों की झांकी और 12 ज्योतिर्लिंगों के आकर्षक स्वरूपों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
यह आयोजन 13, 14, 15 और 16 अक्टूबर तक निर्धारित की गई थी। जिसे एक दिन बढ़ाकर 17 अक्टूबर किया गया है, दर्शन का समय प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक निर्धारित है।
कार्यक्रम का आयोजन नया बस स्टैंड, भखारा में किया जा रहा है। महोत्सव में धार्मिक झांकियों और ज्योतिर्लिंगों के स्वरूपों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।