शिमला में भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार, 17 अक्टूबर की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से क्षेत्र में हलचल रही। भूकंप की तीव्रता और गहराई की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। हालांकि, इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *