नवरात्रि के सातवें दिन CM साय ने मां कालरात्रि को किया नमन

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि को नमन किया है। उन्होंने माता रानी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मकता बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ॐ कालरात्र्यै नमः।” उन्होंने कहा कि भय, अज्ञान और अधर्म का नाश करने वाली मां कालरात्रि के चरणों में कोटि-कोटि वंदन।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि मां कालरात्रि के आशीर्वाद से सभी के जीवन में समृद्धि, शांति और सकारात्मकता का वास हो। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता का यह स्वरूप भक्तों को भय से मुक्ति और साहस प्रदान करने वाला माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *