समाजसेवी RSS कार्यकर्ता गिरिराज सिंह सोन ने चैतन्य देवियों और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए

भखारा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भखारा के नया बस स्टैंड में ब्रह्माकुमारीज द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी और 12 ज्योतिर्लिंगों के आकर्षक स्वरूपों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस दौरान समाजसेवी एवं आरएसएस कार्यकर्ता गिरिराज सिंह सोन ने पहुंचकर झांकी और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए।

ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं को चैतन्य देवियों की झांकी और 12 ज्योतिर्लिंगों के स्वरूपों के दर्शन कराए गए। नवरात्रि के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में भखारा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लगातार पांच दिनों तक झांकी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली।

चैतन्य देवियों की झांकी और 12 ज्योतिर्लिंगों के आकर्षक स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *